RED & WHITE FLEET
Pier 43½
San Francisco, CA 94133
Phone: 415.673.2900
FAX: 415.447.0619
Headphone Audio in 12 Languages ?? ??????? ??????? Portuguese Italiano ??? ??? Español Français ??? Deutsch ???? ??????
No Online Booking Fees

लाल और सफेद जहाजी बेडा (Red and White Fleet) - सैन फ्रांसिस्को बे क्रुजेस (खाड़ी की जल-यात्राएं)

Download PDF

सैन फ्रांसिस्को के ऐतिहासिक लाल और सफेद जहाजी बेडे़ (Red and White Fleet) में सवार होने पर आपका स्वागत है! 1892 में स्थापित किया गया, यह पारिवारिक-स्वामित्व वाला जहाजी बेड़ा सैन फ्रांसिस्को की अपनी दर्शनीय क्रुज़ (जल-यात्रा) के लिए प्रसिद्ध है और आपको खाड़ी के रास्ते इस शहर के बारे में पता लगाने के लिए आमंत्रित करता है।

Download Map (2 MB PDF)


गोल्डन गेट बे क्रुज़ (Golden Gate Bay Cruise) 

70 वर्षों से भी अधिक समय से सैन फ्रांसिस्को का खाड़ी मार्ग से असली साहसिक अनुभव! हैडफोन के ज़रिये 12 भाषाओं में वर्णन के साथ सैन फ्रांसिस्को की महत्वपूर्ण घटनाओं और इसके इतिहास के बारे में पता लगाने के लिए शान-शौकत वाले गोल्डन गेट पुल के नीचे और अल्काट्राज़ के आसपास एक-घंटे की जल-यात्रा। सुबह 10 बजे से शुरू होकर 8-14 दैनिक प्रस्थान।
Book Golden Gate Bay Cruise Online

कैलिफोर्निया सूर्यास्त क्रुज़ (California Sunset Cruise)

अल्काट्राज़, ऐंजल द्वीप, टिबुरॉन, सौसेलिटो और गोल्डन गेट पुल के नीचे से गुजरते हुए तनावरहित माहौल में सूर्यास्त के आश्चर्यजनक दृश्यों, क्षुधावर्धक पेय पदार्थों, एक ड्रिंक और जीवंत मनोरंजन कार्यक्रम का आनन्द लें। सर्दियों के मौसम के दौरान, कैलिफोर्निया की गोधूलि जल-यात्रा आपको सैन फ्रांसिस्को की चौपाटी के साथ-साथ शहर की रोशनियों के विस्मयकारी दृश्यों से रूबरू कराती है। अवधि दो घंटे।
Book California Sunset Cruise Online

पुल से पुल तक क्रुज़ (Bridge 2 Bridge Cruise)

इस क्रुज़ पर गोल्डन गेट के नीचे, अल्काट्राज़ के इर्द-गिर्द, खाड़ी के पुल के नीचे तथा फेरी बिल्डिंग के आगे जल-यात्रा करते हुए सैन फ्रांसिस्को के सभी दर्शनीय प्राकृतिक दृश्य देखें। इसमें 12 भाषा विकल्पों के साथ हैडफोन ओडियो की सुविधा शामिल है। अवधि 90 मिनट।
Book Bridge 2 Bridge Cruise Online

खुली छत वाली डबल डेकर पर्यटन यात्राएं एवं मोटरकोच भ्रमण (Open Top Double Decker Tours & Motorcoach Excursions)
लोकप्रिय खुली छत वाली डबल डेकर बसों पर सवार होकर सैन फ्रांसिस्को शहर के बारे में पता लगायें। 2-दिन के पास में मछुआरा घाट (Fisherman's Wharf), गोल्डन गेट पार्क, यूनियन स्क्वायर और गोल्डन गेट पुल सहित पूरे सैन फ्रांसिस्को शहर में 20 स्टॉप शामिल हैं, और इसमें 8 भाषाओं में हैडफोन ओडियो की सुविधा शामिल है। मुइर वुड्स, मोंटेरे, योसेमाइट, नापा और उससे भी आगे की दिन में की जाने वाली बहुत सी अन्य पर्यटन-यात्राएं उपलब्ध हैं।
Book Bridge 2 Bridge Cruise Online

निजी जल-यात्राएं (Private Cruises)
लाल और सफेद जहाजी बेडे़ के सभी जहाज निजी रूप से किराये पर लिये जाने के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें प्रति जहाज 400 मेहमानों तक के समूहों को शामिल करने की व्यवस्था है। जहाजों में इनडॉर और आउटडॉर जगह, बार सेवा, खानपान, और मनोरंजन की सुविधा उपलब्ध है। कृपया charters@redandwhite.com पर पूछताछ करें।

लाल और सफेद जहाजी बेडे़ (Red and White Fleet) की सभी पर्यटन यात्राएं पियर 43 ½ से प्रस्थान करती हैं, जोकि लोकप्रिय Fisherman's Wharf के केन्द्रीय भाग में, टेलर स्ट्रीट एंड एम्बार्काडेरो के कोने पर स्थित है। बस लदान, सार्वजनिक परिवहन एवं पार्किंग पियर 43 ½ के एक ब्लॉक के अन्दर ही उपलब्ध हैं। समूहों में आगमन पर स्वागत है। सभी प्रमुख क्रेडिट कार्ड स्वीकार किये जाते हैं।

Sailing Routes Golden Gate Bay Cruise California Sunset Cruise Bridge 2 Bridge Cruise Golden Gate Bay Cruise California Sunset Cruise SF Explorer Cruise

Facebook Twitter You Tube Flickr Blog Trip Advisor Google+ Social Media Discover America RSAA Red and White Fleet on Trip Advisor
70th Anniversary
70 Years 1939-2009